Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, आतिशबाजी-लड्डू वितरण और झालमुड़ी के साथ साझा की जीत की खुशियां

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में प्रचंड जीत दर्ज की है। तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, आतिशबाजी-लड्डू वितरण और झालमुड़ी के साथ साझा की जीत की खुशियां

जमशेदपुर- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में प्रचंड जीत दर्ज की है। तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया। जय श्री राम के ओजस्वी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर विजयोत्सव मनाया एवं जीत की खुशियां साझा कर बधाई दी। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ढोल-नगाड़ों की ताल पर रंग जमाया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी भी बनाया और एक-दूसरे को भी खिलाया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी राज्यों के प्रबुद्ध मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में प्रवास कर जिस तरीके से रणनीति और योजना बनाई और सभी कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास जगाया, उसी का नतीजा है कि बंगाल में भगवा ध्वज पूरे शान से लहराया है। ममता सरकार के कुशासन में पश्चिम बंगाल की जनता पिछले 15 सालों से त्रस्त थी। संजीव सिन्हा ने बंगाल के सभी कार्यकर्ताओं के तप, त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।


जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है, वहीं असम और पुडुचेरी ने भी विकास और स्थिरता के मार्ग को चुना है। दूसरी ओर, कांग्रेस की नकारात्मक, दिशाहीन और परिवारवादी राजनीति को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने तीनों राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

वहीं, झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की राजनीति पर जनता की सीधी मुहर है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की जनता ने भाजपा के प्रति अपना अटूट विश्वास जताते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि देश अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि विकास, स्थिरता और निर्णायक नेतृत्व की राजनीति को स्वीकार कर रहा है।

श्री काले ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता विचारधारा, संगठन और जनविश्वास की बड़ी विजय है। वहीं, असम में भाजपा ने शतक के साथ लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर यह साबित किया है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास, पारदर्शिता और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था पर जनता ने फिर भरोसा जताया है। पुडुचेरी में भी पार्टी को मिला समर्थन इस बात का प्रमाण है कि आज भाजपा जन-जन की आकांक्षाओं का आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव का अवसर नहीं है। यह हमारी जिम्मेदारी के बढ़ने का संदेश है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, योगेश मल्होत्रा, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, डॉ राजीव, नीरज सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, अमित सिंह, किशोर ओझा, उज्ज्वल सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, मंजीत सिंह, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, रमेश बास्के, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, मारुति नंदन पांडेय, हन्नु जैन, जुगनू वर्मा, अमित मिश्रा, कुमार अभिषेक, हरिकिशोर तिवारी, अजय श्रीवास्तव, चितरंजन वर्मा, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, सुबोध झा, पवन सिंह, संध्या सिंह, शत्रुघ्न गिरी, श्वेता कुशवाहा, सुशील पांडेय, मीरा सिंह, लीना चौधरी, मीरा शर्मा, मधुमाला, जया शर्मा समेत हजारों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जमशेदपुर- पश्चिम बंगाल, असम, और पुडुचेरी मे भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी बाजार में मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर एवं भव्य आतिशबाजी कर विजयोत्सव मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!