Uncategorized
प्रथम सब जूनियर बालिका राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए जमशेदपुर टीम की घोषणा कर दी गई है
यह प्रतियोगिता ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल, मानगो, जमशेदपुर के प्रांगण में आयोजित की जा रही है

जमशेदपुर- प्रथम सब जूनियर बालिका राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए जमशेदपुर टीम की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल, मानगो, जमशेदपुर के प्रांगण में आयोजित की जा रही है
टीम में चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं —
रिशिका, लाडली, लिशा, मेघा, श्रुति, खुशी, लक्ष्मी, शमीरा, फिजा, आध्या, तनुश्री, सुमन, दीया, सांझ एवं जागृति।
टीम के कोच की जिम्मेदारी साहेब अली को सौंपी गई है, जबकि टीम मैनेजर के रूप में मनोरंजन मोहंती कार्य करेंगे।
जमशेदपुर टीम के चयन पर खेल प्रेमियों एवं जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी हैं तथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।




