Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

परसुडीह दक्षिण हलुदबनी पंचायत भवन का आज भव्य उदघाटन जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी द्वारा फीता काटकर किया गया

उदघाटन समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे

जमशेदपुर- परसुडीह दक्षिण हलुदबनी पंचायत भवन का आज भव्य उदघाटन जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी द्वारा फीता काटकर किया गया

उदघाटन समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया अजीत भूमिज, ग्राम प्रधान सागेन हंसदा सहित कई प्रमुख लोग मंच पर मौजूद रहे।

उदघाटन के बाद विधायक मंगल कालिंदी ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत भवन ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पंचायत क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस भवन के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी, साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा सकेगा।
वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए पंचायत भवन को क्षेत्र के विकास का केंद्र बताया और कहा कि इससे गांव के सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!