Uncategorized
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलकर जिला में पत्रकारों की पहचान और अवांछित तत्वों और प्रेस लिखे फर्जी वाहनों पर कार्रवाई की अपील की
हाल के दिनों में तेजी से प्रेस लिखे वाहनों का इस्तेमाल अवांछित तत्व और कुछ अन्य लोग भी कर रहे हैं। इससे वास्तविक पत्रकारो के साथ जिला प्रशासन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है
जमशेदपुर- प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलकर जिला में पत्रकारों की पहचान और अवांछित तत्वों और प्रेस लिखे फर्जी वाहनों पर कार्रवाई की अपील की
क्योंकि हाल के दिनों में तेजी से प्रेस लिखे वाहनों का इस्तेमाल अवांछित तत्व और कुछ अन्य लोग भी कर रहे हैं। इससे वास्तविक पत्रकारो के साथ जिला प्रशासन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जबकि तथाकथित फर्जी पत्रकार धौंस जमाते हुए वैध अवैध धंधों को पोषित करते भयादोहन भी करते है। इससे पत्रकारिता की गरिमा धूमिल होने के साथ आम जन मानस को भी शोषित होना पड़ता है।उपायुक्त ने प्रेस क्लब के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए जिला के कार्यशील पत्रकारों की एक सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया जिसके आधार पर अवैध रूप से प्रेस लिखे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी तथा प्रेस के नाम पर भयादोहन करने वाले अवांछित तत्वों को भी चिन्हित कर दंडित किया जाएगा। उन्होंने तत्काल जिला परिवहन पदाधिकारी को ऐसे वाहनों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी मीडिया हाउस से सक्रिय पत्रकारों की सूची प्राप्त कर प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश भी प्रेस क्लब को दिया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय कुमार महतो,अजय शंकर, देवानंद सिंह, संदीप सवर्ण, जयेश ठक्कर ,राघवेंद्र शर्मा रंगाधर नंदा, उमाशंकर दुबे, गोविन्द पाठक,मो अकबर,मनोज सिंह,इंद्रजीत सिंह पिंटू,अमजद खान,इम्तियाज़ इन्तु,देवाशीष चटर्जी,रवि शंकर,बसंत साहू,अनिमेष सेन गुप्ता,रंजन झा,विनय उपाध्यय राजेश सिंह,मो जावेद,मो अनवर,मुस्तबा रिजवी,चाणक्य साह,मनोज रजक, अनूप मिश्रा,उज्ज्वल कुमार,मो जावेद,बाबू वसीम,ऋषव श्रीवास्तव,मो सदाम,आदि उपस्थित थे।




