Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

प्रदेश सह प्रभारी ने पंचायत कमिटी, BLA-2 का गठन पूर्ण करने का आहवान किया – भूपेंद्र मरावी

भूपेंद्र मरावी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी हैं और मध्य प्रदेश के शहपुरा वि. स. से पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिला पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया, प्रभारी ने सबको अपनी बातें रखने का समय दिया एवं जिला का तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिला विस्तृत एवं सुचारू रूप से चल रहा है और जिला में हो रहे कार्यकमों की चर्चा प्रदेश में व्यापक रूप से होती है

प्रदेश सह प्रभारी ने पंचायत कमिटी, BLA-2 का गठन पूर्ण करने का आहवान किया – भूपेंद्र मरावी

जमशेदपुर – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी पूर्व विधायक का प्रोटोकॉल स्वागत शनिवार को सुबह 10 बजे जमशेदपुर परिसदन में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में की गई।
भूपेंद्र मरावी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी हैं और मध्य प्रदेश के शहपुरा वि. स. से पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिला पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया, प्रभारी ने सबको अपनी बातें रखने का समय दिया एवं जिला का तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिला विस्तृत एवं सुचारू रूप से चल रहा है और जिला में हो रहे कार्यकमों की चर्चा प्रदेश में व्यापक रूप से होती है।
सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सभी जिला पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विधान सभावार सभी बुथों पर BLA-2 का चयन प्रथम प्राथमिकता के आधार पर करें, सभी 231 पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन भी अविलंब पूर्ण करें, नगर निकाय क्षेत्र के सभी वार्ड कमिटी का गठन भी पूर्ण करें। हर हाल में सामुहिक प्रयास से संगठन को मजबूत बनाए।
इस मुलाकात के क्षण में उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश महासचिव बिजय यादव, धर्मेंद्र सोनकर, प्रदेश सचिव बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन), अमरनाथ मिश्रा, इंदु भूषण यादव, अंसार खान (प्रोटोकॉल), आशुतोष सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, महामंत्री में विश्वजीत जेना, अमित श्रीवास्तव, परविंदर सिंह सोहेल, राकेश साहू, गुरदीप सिंह कक्के, बबलू नौशाद, सचिव में फिरोज खान, अजितेश उज्जैन, कमलेश पांडे, संजय यादव, नंदलाल प्रसाद, राजकुमार वर्मा, लकी शर्मा एव रविंद्र मौर्या सहित कांग्रेसजन उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!