Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

प्राथमिक विद्यालय बागबेड़ा कॉलोनी में पुनीत जीवन संस्था का सहयोग, बच्चों को गर्मी से राहत हेतु दो पंखे भेंट किये

जमशेदपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बागबेड़ा कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में आज सामाजिक संस्था पुनीत जीवन संस्था द्वारा विद्यालय को दो पंखे देकर सहयोग किया गया। गर्मी के मौसम में बच्चों को पढ़ाई के दौरान होने वाली परेशानी को देखते हुए उप मुखिया संतोष ठाकुर के आग्रह पर संस्था ने यह पहल की। विद्यालय प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने संस्था के इस जनहित कार्य की सराहना की

प्राथमिक विद्यालय बागबेड़ा कॉलोनी में पुनीत जीवन संस्था का सहयोग, बच्चों को गर्मी से राहत हेतु दो पंखे भेंट किये

जमशेदपुर- जमशेदपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बागबेड़ा कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में आज सामाजिक संस्था पुनीत जीवन संस्था द्वारा विद्यालय को दो पंखे देकर सहयोग किया गया। गर्मी के मौसम में बच्चों को पढ़ाई के दौरान होने वाली परेशानी को देखते हुए उप मुखिया संतोष ठाकुर के आग्रह पर संस्था ने यह पहल की।


विद्यालय प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने संस्था के इस जनहित कार्य की सराहना की। इस अवसर पर उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा, “पुनीत जीवन संस्था के सहयोग से अब कक्षा में बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और पठन-पाठन का माहौल बेहतर होगा

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मुखिया राजकुमार गौड, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, सीमा पांडे, पुष्पा देवी, उमेश पांडे ,राकेश सिंह, अजीत सिंहा ,संजय सिंहा, संतोष सिंह एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सभी ने पुनीत जीवन संस्था के उमेश, मंजू और रविशंकर का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!