Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ इगनू बी.एड. कार्यशाला का चौथा दिवस, पाठ योजना निर्माण एवं शिक्षण कौशल पर विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

खरकई ऑडिटोरियम जमशेदपुर विमेंस विश्व विधालय में आयोजित इगनू बी.एड. कार्यशाला के चौथे दिवस का कार्यक्रम कार्यशाला समन्वयक डा त्रिपुरा झा एवं प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा सामूहिक प्रार्थना “इतनी शक्ति हमें देना दाता” से प्रारंभ हुआ तथा राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ

प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ इगनू बी.एड. कार्यशाला का चौथा दिवस, पाठ योजना निर्माण एवं शिक्षण कौशल पर विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

जमशेदपुर- खरकई ऑडिटोरियम जमशेदपुर विमेंस विश्व विधालय में आयोजित इगनू बी.एड. कार्यशाला के चौथे दिवस का कार्यक्रम कार्यशाला समन्वयक डा त्रिपुरा झा एवं प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा सामूहिक प्रार्थना “इतनी शक्ति हमें देना दाता” से प्रारंभ हुआ तथा राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ


प्रथम एवं द्वितीय सत्र में “पाठ योजना का निर्माण” विषय पर हिंदी की डा त्रिपुरा झा, अंग्रेज़ी की डा अरुणिमा कुमारी, भौतिक विज्ञान के डा अरपित सुमन टोप्पो, सामाजिक विज्ञान की डा विजिया कुमारी तथा विज्ञान के डा संजय भुंइया ने विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। संसाधन व्यक्तियों ने प्रभावी शिक्षण विधियों, शिक्षण-अधिगम सामग्री, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ योजना निर्माण की व्यावहारिक जानकारी दी।

तृतीय एवं चतुर्थ सत्र में गीता महतो ने तदानुभूति विकसित करना एवं श्रव्य-दृश्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति विषयों पर प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षकों में संवेदनशीलता, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा ऑडियो-वीडियो आधारित शिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
यह कार्यशाला प्रशिक्षु शिक्षकों के शिक्षण कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता एवं व्यावसायिक दक्षताओं के विकास की दृष्टि से अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!