Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पोटका में छऊ महोत्सव की धूम, विधायक संजीव सरदार ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

माटकु और जोजोडीह में आयोजित कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ संस्कृति संरक्षण पर विधायक ने दिया जोर

पोटका में छऊ महोत्सव की धूम, विधायक संजीव सरदार ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

माटकु और जोजोडीह में आयोजित कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ संस्कृति संरक्षण पर विधायक ने दिया जोर

जमशेदपुर – पोटका विधानसभा क्षेत्र में पारंपरिक लोक संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड अंतर्गत माटकु पंचायत एवं टांगराइन पंचायत में भव्य छऊ नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। माटकु ग्राम में आदिवासी हरिजन मूलवासी सोसाइटी माटकु तथा जोजोडीह गांव में आदिवासी जनमुक्ति यूथ क्लब जोजोडीह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। दोनों स्थानों पर विधायक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया तथा छऊ कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक पहचान – विधायक

महोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी परंपरा की पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। विधायक ने कलाकारों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि हेमंत सरकार राज्य की कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का आहवान किया

संस्कृति संरक्षण के साथ सामाजिक एकता का संदेश

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छऊ महोत्सव जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए कलाकारों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। ग्रामीणों ने भी विधायक की सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी और कलाकारों के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

ग्रामीणों और कलाकारों में दिखा उत्साह

माटकु पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राम कालिंदी, छोटू कालिंदी, मिथुन महतो, शिकारी सिंह, मीठू सिंह, सम्भू महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं जोजोडीह के टांगराइन पंचायत में आयोजित छऊ महोत्सव में शिवराय माझी, कोन्दा सरदार, सीतानाथ पात्र, राजेश मार्डी, बाबूलाल पात्र समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और कला प्रेमी शामिल हुए। दोनों कार्यक्रमों में देर रात तक छऊ नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां चलती रहीं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!