Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवा दल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पटमदा प्रखंड सेवादल कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजय महतो के अध्यक्षता में पटमदा ग्राम में आयोजित की गई

बिजय महतो को पटमदा प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस कमिटी के प्रखण्ड संगठक/अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया। बैठक में प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी, पंचायत कमेटी एवं बीएलए-2 के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गयानी

पटमदा – पूर्वी सिंहभूम जिला सेवा दल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पटमदा प्रखंड सेवादल कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजय महतो के अध्यक्षता में पटमदा ग्राम में आयोजित की गई।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री राहुल कुमार ऊर्फ राजा सिंह राजपूत शामिल हुए।
बैठक में सर्व सम्मति से बिजय महतो को पटमदा प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस कमिटी के प्रखण्ड संगठक/अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया। बैठक में प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी, पंचायत कमेटी एवं बीएलए-2 के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत ने कहा कि सेवा दल का विस्तार प्रखंड एवं मंडल स्तर के साथ-साथ पंचायत स्तर तक किया जाएगा। उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यों से आह्वान किया कि वे सेवा दल में प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर जनता सेवा, राष्ट्र सेवा एवं संगठन सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक माह दो दिन ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गांवों में चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए तत्परता से पहल की जाएगी। चौपाल के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचाने हेतु सेवादल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कार्य करेगा, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में पटमदा प्रखंड के 15 पंचायत क्षेत्रों में जल्द से जल्द कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आम जनता के बीच जाकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय पहल करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
जिला सेवादल अध्यक्ष ने सभी स्तरों पर शीघ्र कमेटी गठन कर संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया तथा कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।
बैठक में हरेकृष्ण लोहार, बिक्रम झा, प्रेमचंद, सुकचंद्र, काशीनाथ, अमित, संपत आदि काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।

द्वितीय बैठक

बोडाम : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस सेवादल कांग्रेस कमिटी का बैठक सोनाराम हाँसदा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य संगठक राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत ने बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस सेवादल का प्रखण्ड संगठक/अध्यक्ष सर्वसम्मति से चयन किया गया।
बैठक में जिला सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष राजा सिंह राजपूत उर्फ राहुल कुमार, विक्रम कुमार झा, अमर मांझी, भीषण सिंह, बिरेन मुर्मू, देवबंधु सिंह सहित ग्रामवासी शामिल हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!