Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260528_095913-300×139.jpg" alt="" width="300" height="139" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-18163
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने स्वतंत्र भारत को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक सोच एवं विकास की मजबूत दिशा प्रदान की। देश की आजादी के आंदोलन में उनका योगदान अतुलनीय रहा तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत एवं सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में पंडित नेहरू जी ने देश में बड़े-बड़े उद्योगों, इस्पात संयंत्रों, बांधों, वैज्ञानिक संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना कर भारत के विकास की आधारशिला रखी। भाखड़ा नांगल बांध, भिलाई स्टील प्लांट, आईआईटी, आईआईएम, एम्स तथा विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से देश को आर्थिक विकास की नई दिशा दी।
वरिष्ठ नेता सह प्रदेश कोऑडिनेशन सदस्य रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि 1956 में जमशेदपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का आगमन हुआ था ,उस समय मेरे नेतृत्व में छात्रों का नेतृत्व मुझे दी गई थी, उन्होंने अपना वाहन रोककर हम लोग से बहुत ही शालिनता से मिलें और अच्छी तरह से पढ़ाई करने का बात कही थी। इससे हम सभी छात्र बहुत गदगद थे। उसी दिन जुबली पार्क का उद्घाटन भी किए थे। पंडित नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे, जिस कारण उन्हें “चाचा नेहरू” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए भारत में संसदीय व्यवस्था को सशक्त बनाया तथा गुटनिरपेक्ष आंदोलन के माध्यम से विश्व शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि आज देश को पंडित नेहरू जी के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को अपनाने की आवश्यकता है। उनके आदर्श सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश महामंत्री बिजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रताप यादव, प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, रईस रिजवी छब्बन, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, एल बी सिंह, संजय सिंह आजाद, अमरजीत नाथ मिश्र, महामंत्री मकसूद आलम, आशुतोष कुमार सिंह उपाध्यक्ष, संजय झा, अमित श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, रंजीत सिंह, शिबु सिंह, सन्नी सिंह, राहुल कुमार, कौशल प्रधान, आशीष मुखी, चन्द्रवती पाल, मुन्ना सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!