पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, मिलेगा सिंचाई का बड़ा लाभ

पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास


किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, मिलेगा सिंचाई का बड़ा लाभ

सिंचाई सुविधा से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह चेकडैम क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इलाके के अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं, लेकिन बरसात के अलावा पानी की कमी के कारण खेती प्रभावित होती थी। ग्रामीणों द्वारा समस्या से अवगत कराने के बाद उन्होंने इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसके बाद हेमंत सरकार द्वारा योजना को स्वीकृति दी गई। विधायक ने कहा कि चेकडैम बनने से किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और खेती को नया विस्तार मिलेगा।
हेमंत सरकार गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए संकल्पित – विधायकविधायक ने कहा कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी करने की अपील करते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुखिया संगीता सरदार, वार्ड सदस्य मालती सरदार, गणेश सरदार, ग्रामप्रधान बिनोद सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, मनोज सरदार, धनेश्वर सरदार, धीरेन सरदार, हेमसिंह सरदार, धनपति सरदार, मैथिसन सरदार, पोको सरदार, भुवनेश्वर सरदार, बिरेन पात्र, साइबनी सरदार, उर्मिला सरदार, बसंती सरदार, अगंती सरदार, संजय सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार की जनसमर्पित कार्यशैली और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना की।




