पेय जल विभाग का कार्यालय जमशेदपुर में होना चाहिए- नंदजी प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी के पुर्व प्रदेश मंत्री नन्दजी प्रसाद ने कहा कि 25 वर्षों के उपरांत भी जमशेदपुर में पेयजल विभाग का कार्यालय नहीं है राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार बुनियादी सुविधाओं को जमीन पर उतारने पर पूरी तरह से विफल हो गई है जमशेदपुर जैसे शहर में बिजली और पानी की किल्लत राज्य सरकार को मुंह चिढा रही है

पेय जल विभाग का कार्यालय जमशेदपुर में होना चाहिए- नंदजी प्रसाद
जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी के पुर्व प्रदेश मंत्री नन्दजी प्रसाद ने कहा कि 25 वर्षों के उपरांत भी जमशेदपुर में पेयजल विभाग का कार्यालय नहीं है राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार बुनियादी सुविधाओं को जमीन पर उतारने पर पूरी तरह से विफल हो गई है जमशेदपुर जैसे शहर में बिजली और पानी की किल्लत राज्य सरकार को मुंह चिढा रही है ज्ञातव्य है कि जल जैसी अत्यंत उपयोगी जिसके बिना जीना संभव ही नहीं है 25 वर्षों के उपरांत भी पूर्वी सिंहभूम जिले में पेय जल विभाग कार्यालय नहीं बना है जिससे मानगो, जुगसलाई, बागबेड़ा, परसुडीह जैसे स्थानों पर लोग नारकीय जीवन बिताने को मजबूर हैं आज का इस प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान करे अन्यथा इससे आगे हम जन आंदोलन भी करने के लिए भी तैयार हैं




