पेट्रोल डीजल के मुल्य वृद्धि से आम जनता त्राहिमाम – परविंदर सिंह
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता आज महंगाई की मार से कराह रही है, लेकिन केंद्र सरकार आम लोगों की परेशानियों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है

पेट्रोल डीजल के मुल्य वृद्धि से आम जनता त्राहिमाम – परविंदर सिंह


जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता आज महंगाई की मार से कराह रही है, लेकिन केंद्र सरकार आम लोगों की परेशानियों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होनें ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्धि होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री, सब्जी, दवा, रसोई गैस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। आम जनता, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं,
भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।


जिला अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय जनता को महंगाई कम करने का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार आज जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट कर रही है।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने मोदीजी व्यंग करते हुए कहा कि मोदी मेलोडी चाकलेट खिलाकर विदेश में भारत के जनता पर महंगाई का बोझ डाल रहे है, मेलोडी खाओ – महंगाई भूल जाओ का संदेश दे रहे है, कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर आंदोलन को समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता अब महंगाई से त्रस्त हो चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी नीति के खिलाफ और व्यापक आंदोलन करेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से तत्काल पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम वापस लेने, आम जनता को राहत देने तथा महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की है। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
कार्यक्रम में बढ़चढ़कर रविन्द्र कुमार झा प्रदेश महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, प्रदेश महामंत्री बिजय यादव, रजनीश सिंह, अविनाश सिंह, शैलेश पाण्डेय के के सी अध्यक्ष, सामंता कुमार, जसवंत सिंह जस्सी, रईस रिजवी छब्बन प्रदेश सचिव, अपर्णा गुहा, आशुतोष सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, सुखदेव सिंह मल्ली, मकसूद आलम, पूरबी रानी दत्ता, अमित श्रीवास्तव, राजा सिंह राजपूत मुख्य संगठक सेवादल, नलिनी सिन्हा महिला अध्यक्ष, राजकिशोर प्रसाद, ए आर कैलाश, अरूण बारीक, दुर्गा प्रसाद, सुभाष उपाध्याय, सेरवानी भट्टाचार्य, प्रताप यादव, संजीव रंजन, राजेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, शिल्पी चक्रवर्ती, राजकुमार वर्मा, फिरोज खान, सुनीता ओझा, कौशल प्रधान, सुल्तान अहमद, अतुल गुप्ता, सन्नी सिंह, आशीष ठाकुर, आशीष मुखी, हरेकृष्णा लोहार, शबाना परवीन, अमृत पाल सिंह, संदीप मिश्र, राकेश साहू, लक्की शर्मा, रविन्द्र मौर्या, बिजय कुमार, संजय कुमार, राजेश झा, भोला यादव, रंजीत सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, विनोद यादव, संध्या दास, पप्पू, ईशान पात्रा, मो चांद, नमिता सिंह, इन्दु भूषण यादव, रीता शर्मा, रविन्द्र सिंह, बसंत कुमार मिश्र, सुरेश राय, राधेश्याम महतो सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है. वहीं नेशनल हाईवे के लगभग 95% पेट्रोल पंप पर नो डीजल नो पेट्रोल का वोर्ड लगा हुआ है.
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। नेताओं ने कहा कि अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर आंदोलन को समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता अब महंगाई से त्रस्त हो चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।
वैसे बहरागोड़ा से लेकर चौका तक न्यू झारखण्ड वाणी संवाददाता ने सफर तय की और यह जानने की कोशिश की की कितने पंप में तेल है लेकिन मात्र एक यस पेट्रोलियम जो इंडियन आयल कंपनी का पेट्रोल पंप चौका में है वहां तेल मिला.जहां गाड़ियों की लंबी कतार लगी है दो-तीन घंटे से लोग लाइन लगाकर डीजल और पेट्रोल ले रहे हैं.
येही एक पेट्रोल पंप है जहां 24 घंटा लोगों को तेल मिल रहा है.जिसके कारण दूर-दूर से गाड़ियां इस पंप में लाइन लगाए हुए हैं लेकिन पंप मालिक ने बड़े ही सुसज्जित ढंग से लोगों को तेल वितरण कर रहा है. वैसे आईबीपी.एचपी. रिलायंस पेट्रोल पंप के लगभग पेट्रोल पंप में तेल नहीं है.जिसके कारण चौका की यश पेट्रोल पंप में ही लोगों की भीड़ लगी है प्रतिदिन 25 से 30 % अपने टारगेट से ज्यादा तेल की खपत इस पंप पर है




