नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होती हैं और उनकी संवेदनशील सेवा मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
विश्व नर्सिंग दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, तमोलिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विश्व नर्सिंग दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल तमोलिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के सभी नर्सिंग स्टाफ को उनके समर्पण, सेवा भावना एवं मरीजों की देखभाल में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर धर्मा राव एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मुकेश कुमार उपस्थित थे उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के अथक प्रयासों एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान की सराहना की।

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट रूपा मिंज ने नर्सिंग कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होती हैं और उनकी संवेदनशील सेवा मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ को प्रेरित किया गया कि वे सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना के साथ अपने कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।




