NHAI जमशेदपुर हाईवे पर शहीद ठाकुर जी पाठक की प्रतिमा के लिए जगह करेगा चिह्नित प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
शहीद ठाकुर जी पाठक की प्रतिमा की स्थापना के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के उपायुक्त (DC) से मुलाकात की। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी (ADC) और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। चर्चा का मुख्य विषय जमशेदपुर एलिवेटेड कॉरिडोर के किनारे शहीद की प्रतिमा के लिए स्थान आवंटन रहा

जमशेदपुर- NHAI जमशेदपुर हाईवे पर शहीद ठाकुर जी पाठक की प्रतिमा के लिए जगह करेगा चिह्नित प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

जमशेदपुर- शहीद ठाकुर जी पाठक की प्रतिमा की स्थापना के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के उपायुक्त (DC) से मुलाकात की। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी (ADC) और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। चर्चा का मुख्य विषय जमशेदपुर एलिवेटेड कॉरिडोर के किनारे शहीद की प्रतिमा के लिए स्थान आवंटन रहा
बैठक के दौरान सोसाइटी के राष्ट्रीय सचिव चंद्र प्रकाश पाठक ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा प्राप्त आधिकारिक पत्र प्रस्तुत किया NHAI ने स्पष्ट किया है कि प्रतिमा की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान की पहचान करने का प्रस्ताव अथॉरिटी इंजीनियर और निर्माण एजेंसी को भेज दिया गया है
NHAI ने सूचित किया है कि मुख्य एलिवेटेड हिस्से पर अतिरिक्त चौड़ाई उपलब्ध नहीं है, इसलिए प्रतिमा के लिए स्थान हाईवे के ‘एट-ग्रेड’ (जमीनी स्तर) खंड पर तब चिह्नित किया जाएगा जब परियोजना निर्माण पूरा होने के करीब होगा प्राधिकरण ने पहले ही सलाह दी थी कि वर्तमान में चल रहे भारी निर्माण कार्य और पाइलिंग के दौरान प्रतिमा को नुकसान पहुँचने की संभावना है, इसलिए इसे अंतिम चरण में स्थापित करना उचित होगा
सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य पाठक ने भी फोन के माध्यम से चर्चा में भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि जिला प्रशासन इस मामले में समन्वय स्थापित करे ताकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहीद ठाकुर जी पाठक की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक स्थापित किया जा सके




