Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नई सोच के साथ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच के गठन की तैयारी तेज

संयोजक देवानंद सिंह ने कहा समाज को संगठित कर शिक्षा, जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी को मिलेगा नया आयाम

नई सोच के साथ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच के गठन की तैयारी तेज

संयोजक देवानंद सिंह ने कहा समाज को संगठित कर शिक्षा, जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी को मिलेगा नया आयाम

जमशेदपुर- राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच के संयोजक देवानंद सिंह ने कहा कि “नई सोच – नई दिशा” के संकल्प के साथ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच का गठन देश के प्रत्येक राज्य एवं शहर में भूमिहार समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के बुद्धिजीवियों, प्रोफेसरों, पत्रकारों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों से व्यापक स्तर पर बातचीत हुई है। सभी लोगों ने समाज को संगठित करने की इस पहल का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि विचार-विमर्श के बाद मंच के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हेतु पहली बैठक की तिथि बहुत जल्द तय कर आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठन की रूपरेखा, उद्देश्य और समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

देवानंद सिंह ने कहा कि मंच का मुख्य लक्ष्य समाज के विकास, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करना है। साथ ही संगठन का उद्देश्य ब्रह्मर्षि समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त, संगठित एवं प्रभावशाली बनाकर उसकी भागीदारी को मजबूत करना भी है।

उन्होंने कहा कि नई सोच – नई दिशा की मुहिम के साथ यह मंच समाज को नई ऊर्जा देने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में एक फेसबुक पेज भी बनाया गया है सोमवार से इस पेज पर समाज से जुड़े विभिन्न बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के लेख प्रकाशित किए जाएंगे। ये आलेख समाज के बच्चों और युवाओं को शिक्षा संस्कार, संघर्ष और सफलता की दिशा में प्रेरित करेंगे

उन्होंने समाज के सभी लोगों से सकारात्मक सोच और सामाजिक एकता के साथ इस विकास यात्रा में सहभागी बनने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!