Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का दोहरा चरित्र सामने – दयामनी बारला

दयामनी बारला ने भाजपा की नीतियों और बयानों पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर भाजपा का रवैया पूरी तरह विरोधाभासी है। एक ओर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक सशक्तिकरण से वंचित रखा जा रहा है

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का दोहरा चरित्र सामने – दयामनी बारला

जमशेदपुर — पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नलिनी सिन्हा के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित की गई।
संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम को दयामनी बारला, परविंदर सिंह जिलाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, सरायकेला संगीता प्रधान, पश्चिम सिंहभूम राखी सुलेजा ने संवाददाता सम्मेलन में बातों को रखा

मुख्य अतिथि दयामनी बारला ने भाजपा की नीतियों और बयानों पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर भाजपा का रवैया पूरी तरह विरोधाभासी है। एक ओर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक सशक्तिकरण से वंचित रखा जा रहा है।

श्रीमती बारला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा जिस प्रकार भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि महिलाओं के साथ अन्याय भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून को जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया से जोड़कर लागू करने में देरी की जा रही है, जिससे इसकी प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। स्थानीय निकायों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जबकि भाजपा केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नजर आती है।
भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए, श्रीमती बारला ने कहा कि यदि महिलाओं के हितों के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता है, तो 2023 के महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पोषण जैसे अहम मुद्दों पर भाजपा की ठोस उपलब्धियां क्या हैं।
उन्होंने भाजपा द्वारा प्रस्तावित मशाल जुलूस को महज एक राजनीतिक प्रदर्शन करार देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाना है। झारखंड की महिलाएं अब जागरूक हैं और इस तरह के दिखावे को भली-भांति समझती हैं।

श्रीमती बारला ने संवाददाता सम्मेलन में कही की महिला आरक्षण बिल को शीघ्र लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारखण्ड प्रदेश से लाखों की संख्या में पोस्ट कार्ड भेजा जा रहा है जिसकी शुरुआत आज झारखण्ड के जमशेदपुर से शुरुआत की गई

अंत में नलिनी सिन्हा महिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम राखी सुलेजा, रश्मी बेसरा, सराकेला खरसावाॅ, ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी और किसी भी प्रकार के रा,जनीतिक भ्रम या छल को सफल नहीं होने देगी।

इस अवसर पर अपर्णा गुहा, बहामनी टुडू, शबाना परवीन, रजनी बंसल, सीमा मोहंती, गुड्डी देवी, सुनीता मिश्रा , ईशा कुमारी, लखबीर कौर, सुरिंदर कौर, संतोषी देवी, सुनैना देवी, गीता गुप्ता, मीरा सिंह, बेबी सिंह, यशोदा उराव, उर्मिला देवी, प्रमिला शर्मा, पूजा देवी इत्यादि अन्य कई महिलाएँ मौजूद थीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!