महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘फूलो जानो (Women Empowerment Mission – WEM) द्वारा स्वर्गीय डॉ. के. कार्तिक अय्यर की पुण्य स्मृति में दिनांक 20 मई 2026, बुधवार को तुलसी भवन, बिष्टुपुर में प्रातः 09:00 बजे से समाज सेवा एवं मानवता के उद्देश्य से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है
संस्था सदैव समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्यरत रही है। इसी कड़ी में मानव सेवा के इस पुनीत कार्य हेतु सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की गई है

जमशेदपुर- महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘फूलो जानो (Women Empowerment Mission – WEM) द्वारा स्वर्गीय डॉ. के. कार्तिक अय्यर की पुण्य स्मृति में दिनांक 20 मई 2026, बुधवार को तुलसी भवन, बिष्टुपुर में प्रातः 09:00 बजे से समाज सेवा एवं मानवता के उद्देश्य से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260519_103009-212×300.jpg" alt="" width="212" height="300" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-1663
संस्था सदैव समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्यरत रही है। इसी कड़ी में मानव सेवा के इस पुनीत कार्य हेतु सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की गई है।
संस्था की ओर से कहा गया है कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। अतः शहर के सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया गया है।
संस्था विगत कई वर्षों से समाज सेवा, महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य करती आ रही है। रक्तदान महादान एक बूंद रक्त किसी के जीवन में नई आशा का संचार कर सकता है।
इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने वाले सभी रक्तदाताओं को आकर्षक उपहार एवं जलपान प्रदान किया जाएगा


