Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मई दिवस पर मजदूरों का विशाल जुलूस, मजदूर एकता का दिया गया संदेश

झारखण्ड श्रमिक संघ (झामुमो) एवं अन्य श्रमिक संगठनों ने एक साथ मिलकर एक मई 2026 को साकची आमबगान मैदान में मजदूर दिवस मनाया और उलगुलान का शंखनाद किया। इस मौके पर झारखंड श्रमिक संघ (झामुमो), के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैथी ने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हमलोग साकची स्थित आम बगान (सुभाष मैदान) में सैकड़ों मजदूरों के साथ मई दिवस माना रहे हैं

मई दिवस पर मजदूरों का विशाल जुलूस, मजदूर एकता का दिया गया संदेश


जमशेदपुर – झारखण्ड श्रमिक संघ (झामुमो) एवं अन्य श्रमिक संगठनों ने एक साथ मिलकर एक मई 2026 को साकची आमबगान मैदान में मजदूर दिवस मनाया और उलगुलान का शंखनाद किया। इस मौके पर झारखंड श्रमिक संघ (झामुमो), के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैथी ने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हमलोग साकची स्थित आम बगान (सुभाष मैदान) में सैकड़ों मजदूरों के साथ मई दिवस मना रहे हैं

कार्यक्रम का शुभारंभ आम बगान मैदान में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद आम बगान से ही एक विशाल रैली निकाली गई जो साकची गोल चक्कर होते हुए बसंत टॉकीज उसके बाद जेएनएसी कार्यालय तक पहुंची । तत्पश्चात उक्त रैली पुनः आम बगान मैदान में आकर समाप्त हुई और एक जन सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेन्द्र कुमार मैथी के अलावा झारखंड वर्कर्स यूनियन के नेता ओम प्रकाश सिंह, नरसिंह राव, रमेश मुखी, प्रफुल्ल सिंह मुंडा , खुदीराम सिंह मुंडा समेत सैकड़ों की संख्या में पूरे कोल्हान से मजदूर गण उपस्थित हुए । इस दौरान मजदूरों की एकजुटता, अधिकारों और संघर्ष को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। सभा में वक्ताओं ने मजदूर वर्ग के सामने मौजूद चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की और संगठित रहने का आहवान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!