Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो की ट्रैफिक अव्यवस्था, अवैध पास और चेकिंग में अनियमितता को लेकर जदयू ने उठाई आवाज

जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर के सिटी एसपी से मिला और शहर की गंभीर ट्रैफिक समस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से मानगो क्षेत्र में लगातार बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था जाम, दुर्घटनाओं की आशंका एवं ट्रैफिक चेकिंग में हो रही अनियमितताओं को प्रमुखता से उठाया

मानगो की ट्रैफिक अव्यवस्था, अवैध पास और चेकिंग में अनियमितता को लेकर जदयू ने उठाई आवाज

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260515-WA0179-300×171.jpg" alt="" width="300" height="171" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1613
जमशेदपुर- जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर के सिटी एसपी से मिला और शहर की गंभीर ट्रैफिक समस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से मानगो क्षेत्र में लगातार बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था जाम, दुर्घटनाओं की आशंका एवं ट्रैफिक चेकिंग में हो रही अनियमितताओं को प्रमुखता से उठाया।

जदयू नेताओं ने कहा कि मानगो पायल सिनेमा रोड पर फ्लाईओवर के डाउनरैंप निर्माण के बाद एक ही सड़क पर अत्यधिक ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क संकरी होने तथा वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है। प्रतिनिधिमंडल ने इस क्षेत्र में स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन, वैकल्पिक व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती की मांग की

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि शहर में ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर आम जनता को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। मानगो क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों में से एक सड़क पर 7 से 8 स्थानों पर लगातार जांच अभियान चलाया जाता है, जबकि बाकी दो सड़कों पर नाममात्र की जांच होती है। इससे एक ही मार्ग पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है

जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक जांच के दौरान कई स्थानों पर पारदर्शिता का अभाव देखने को मिलता है। कहीं भी यह स्पष्ट नहीं रहता कि कितने वाहनों को पकड़ा गया और कितना जुर्माना वसूला गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सभी ट्रैफिक जांच स्थलों पर प्रतिदिन की कार्रवाई का सार्वजनिक रिकॉर्ड रखा जाए

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग उठाई कि पूरे झारखंड की तरह जमशेदपुर में भी अधिक से अधिक ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू की जाए। जिन वाहन चालकों के पास तत्काल जुर्माना जमा करने की राशि उपलब्ध नहीं हो, उनकी गाड़ी जब्त करने के बजाय ऑनलाइन चालान जारी किया जाए ताकि वे बाद में पोर्टल अथवा न्यायालय के माध्यम से राशि जमा कर सकें।

जदयू नेताओं ने स्कूल समय में ट्रैफिक चेकिंग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सुबह 7 बजे से ही कई स्थानों पर जांच शुरू हो जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों एवं अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्टी ने मांग की कि स्कूल समय में, विशेषकर स्कूलों के आसपास, ट्रैफिक जांच पर रोक लगाई जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने नो-एंट्री व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। नेताओं ने कहा कि पहले नो-एंट्री के दौरान केवल टाटा कंपनी के आवश्यक वाहनों को अनुमति दी जाती थी, लेकिन अब निजी वाहन मालिकों को भी कथित रूप से अवैध तरीके से पास जारी किए जा रहे हैं, जिससे जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। जदयू ने सभी जारी पासों की जांच कर अवैध पास निरस्त करने की मांग की।

इसके अलावा बिष्टुपुर मेन रोड, वोल्टास गोलचक्कर से आदित्यपुर जाने वाले मार्ग पर मुख्य सड़क पर90 अवैध पार्किंग एवं वाहन खड़ा करने के मामले को भी प्रतिनिधिमंडल ने उठाया। नेताओं ने आरोप लगाया कि इससे ट्रैफिक बाधित होता है और आम लोगों को परेशानी होती है।

जदयू नेताओं ने यह भी कहा कि कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस मुख्य सड़क से हटकर छिपकर जांच करती है और अचानक वाहन चालकों को रोकती है, जिससे कई बार चालक असंतुलित होकर गिर जाते हैं और दुर्घटनाएं होती हैं। पार्टी ने मांग की कि ट्रैफिक पुलिस सामने रहकर व्यवस्थित तरीके से जांच करे।

सिटी एसपी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रवक्ता आकाश शाह,बीर सिंह देवगन, सचिव विकास साहनी, संजीब सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, लालू गौड़, दिनेश कुमार, दीपक गौड़, विकास रजक, बबलू कुमार, लालू गौड़, अवतार सिंह, दीपक गौड़, धनोज सिंह एवं त्रिलोचन सिंह,दर्शन सिंह,गणेश चन्द्र, अर्जुन मुखी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!