Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो-डिमना क्षेत्र में हर पांच मिनट पर कट रही बिजली, व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग – सौरभ विष्णु

मानगो-डिमना क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच दिन-रात लगातार ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्र में हालात ऐसे हो गए हैं कि हर पांच मिनट में बिजली आने-जाने से लोगों को चैन की नींद तक नसीब नहीं हो रही

मानगो-डिमना क्षेत्र में हर पांच मिनट पर कट रही बिजली, व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग – सौरभ विष्णु

जमशेदपुर- मानगो-डिमना क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच दिन-रात लगातार ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्र में हालात ऐसे हो गए हैं कि हर पांच मिनट में बिजली आने-जाने से लोगों को चैन की नींद तक नसीब नहीं हो रही।
इस गंभीर समस्या को लेकर मानगो निवासी जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने डीवीसी और जेबीवीएनएल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मानगो की बिजली व्यवस्था पूरी तरह “अंधेर नगरी, चौपट राजा” बन चुकी है जनता परेशान है, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान निकालने के बजाय सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं।
लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का कारोबार ठप्प पड़ रहा है और आम लोगों की दैनिक दिनचर्या बिगड़ चुकी है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। रातभर बिजली बाधित रहने के कारण लोगों को जागकर समय बिताना पड़ रहा है।
बिजली की लगातार समस्या से लोग पहले से ही परेशान हैं, वहीं लो-वोल्टेज के कारण कई घरों में पानी का मोटर तक नहीं चल पा रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों को पीने और दैनिक उपयोग के लिए पानी तक नहीं मिल पा रहा, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
सौरभ विष्णु ने कहा कि डीवीसी और जेबीवीएनएल दोनों विभाग संयुक्त रूप से काम कर तकनीकी खामियों को दूर करें और जनता को राहत दें। विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने के बजाय तत्काल स्थायी समाधान निकालें, क्योंकि अब मानगो की जनता सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि बेहतर और स्थायी बिजली व्यवस्था चाहती है।
सौरभ विष्णु ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो स्थानीय जनता के साथ मानगो स्थित जेबीवीएनएल डिवीजन कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!