Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लोहरदगा में फेडरेशन आफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन का द्वितीय राज्य सम्मेलन संपन्न

इमरजेंसी केयर लोहरदगा के तत्वावधान में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन झारखंड और ब्लड सेंटर लोहरदगा के संयुक्त प्रयास से फेडरेशन ऑफ़ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन का द्वितीय राज्य सम्मेलन लोहरदगा में संपन्न हुआ

लोहरदगा में फेडरेशन आफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन का द्वितीय राज्य सम्मेलन संपन्न

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260514_103202-300×215.jpg" alt="" width="300" height="215" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1574
लोहरदगा- इमरजेंसी केयर लोहरदगा के तत्वावधान में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन झारखंड और ब्लड सेंटर लोहरदगा के संयुक्त प्रयास से फेडरेशन ऑफ़ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन का द्वितीय राज्य सम्मेलन लोहरदगा में संपन्न हुआ।


दो दिवसीय सम्मेलन का उदघाटन लोहरदगा के उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत, इमरजेंसी केयर के संरक्षक एवं गुमला जिले के सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी, समाजसेवी मनिंद्र उरांव, आजादशत्रु, ब्लड सेंटर लोहरदगा के प्रभारी विनीत होरो, वी वी डी ए झारखंड के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी, वर्तमान महासचिव कमल कुमार घोष, इमरजेंसी केयर के सजल कुमार एवं देशराज गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


दो दिवसीय सम्मेलन में पूरे झारखंड में स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान, रक्त संबंधी आनुवंशिक बीमारियां विशेषकर थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया आदि रोगों के रोकथाम, झारखंड के ब्लड सेंटर को और अधिक सक्षम कैसे बनाया जाए ? सुरक्षित के रक्तदान के प्रति जन मानस में जागरूकता एवं भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए ? ब्लड डोनेशन मोटिवेशन एवं प्रशिक्षण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में जमशेदपुर की ओर से झारखंड में रक्तदान आंदोलन के प्रणेता सुनील मुखर्जी के नेतृत्व में कमल कुमार घोष, अनूप श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, डौली चटर्जी और शिवानी दत्ता समेत छह सदस्यीय टीम ने अपनी भागीदारी निभाई। सम्मेलन के सफल आयोजन में टीम लोहरदगा के सजल कुमार एवं देशराज गोयल के कुशल नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य किया। सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गढ़वा, पलामू, लातेहार आदि जिलों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अगला राज्य सम्मेलन नवंबर माह में पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में निर्धारित किया गया है। उक्त जानकारी कमल कुमार घोष महासचिव वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, झारखंड ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!