Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लेखक की कार पर पथराव मामले में सिदगोड़ा पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपियों को सिखाया सबक

जमशेदपुर के प्रसिद्ध हिंदी लेखक अंशुमन भगत की कार पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में सिदगोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सबक सिखाया शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई की। अंशुमन भगत जमशेदपुर के जाने-माने हिंदी लेखक हैं, जो अपनी लेखनी और सामाजिक विषयों पर आधारित लेखन के लिए पहचाने जाते हैं

लेखक की कार पर पथराव मामले में सिदगोड़ा पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपियों को सिखाया सबक

जमशेदपुर- जमशेदपुर के प्रसिद्ध हिंदी लेखक अंशुमन भगत की कार पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में सिदगोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सबक सिखाया शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई की। अंशुमन भगत जमशेदपुर के जाने-माने हिंदी लेखक हैं, जो अपनी लेखनी और सामाजिक विषयों पर आधारित लेखन के लिए पहचाने जाते हैं। वे अब तक कई किताबें लिख चुके हैं। उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि उनकी चर्चित किताब “एक सफर में” से मिली थी, जो बॉलीवुड टीवी इंडस्ट्री और आम कलाकारों के जीवन पर आधारित थी।

बताया जाता है कि कार के साथ हुई तोड़फोड़ और दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी। इस कार्रवाई के जरिए सिदगोड़ा पुलिस ने यह संदेश देने का काम किया है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम जनता का पुलिस पर भरोसा बनाए रखना भी जरूरी है, ताकि किसी भी परेशानी या घटना की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचे और पुलिस सही तरीके से अपना काम कर सके। पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत रहने से ही शहर में शांति और कानून व्यवस्था बेहतर बनी रह सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!