Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह संपन्न

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह संपन्न

भारतीय फिल्म जगत के पितामह दादा साहेब फाल्के की स्मृति में मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के बैनर तले आयोजित लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2026 समारोह (7वें सीजन) पिछले दिनों बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा, संगीतकार दिलीप सेन, कॉमेडियन सुनील पाल,तरन्नुम मालिक जैन,डॉ सुनील बी गायकवाड़, डॉ आदित्य सिंघानिया,डॉ योगेश लखानी, लेखक दीपक देसाई दीपक के अलावा कई शख्सियतों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि भजन सम्राट अनूप जलोटा थे। अवार्ड समारोह के दौरान स्टेज पर शानदार केक काट कर आयोजक डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया।

अपने व्यक्तव्य के दौरान भजन सम्राट अनूप जलोटा ने डॉ कृष्णा चौहान द्वारा किए जा रहे कार्यों के सराहना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इस अवॉर्ड समारोह में पवन तोडी, गायक एन के नरेश, गायक सागर आचार्य, आरजे आरती (कार्यक्रम की एंकर), गोपाल सुथार, बाल कलाकार गूँज संदीप पाटिल, मॉडल ब्यूटी चड्ढा, मॉडल वैशाली, एएसआई कैप्टन मोइन, निर्देशक डी. पी. सिंह (देव), अभिनेता आकाश वैद्य, दिल्ली से आए आज़म खान, गायिका और मॉडल रूही जैन, किरण जे परमार, अभिनेता शांतनु भामरे, लेखक पी.के गुप्ता, गीतकार विक्की नागर, संगीतकार वैष्णव देवा, अगस्त्य कुमार, गायक मोहन कृष्णमूर्ति को भी अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया।


निर्देशक, निर्माता स्व धीरज कुमार के पुत्र आशुतोष कोचर को भी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रियाजुद्दीन सैफी, मालकॉम भैया, भेरू जैन, गायक समीर सईद, दिलीप पटेल, अंजलि पारीख, पुणे से आये सिमरन और कुंतल अरोड़ा (कलाकार), नागपुर से आये अभिनेत्री गायत्री, अनिल कुमार, अनूप जलोटा के साथ आई अपूर्वा खंडेलवाल जो इंटरप्रिनूर आईपी ​​विशेषज्ञ हैं,उन्होंने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विदित हो कि पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय डॉ.कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है। फिल्म निर्देशक व अवार्ड समारोह के आयोजक कृष्णा चौहान इस एवार्ड के अलावा प्रत्येक वर्ष बॉलीवुड आयकोनिक एवार्ड, बॉलीवुड लिजेंड एवार्ड, नारी शक्ति सम्मान, राष्ट्रीय रत्न सम्मान और महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड का आयोजन भी करते चले आ रहे हैं। कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान इस अवॉर्ड समारोह के अलावा प्रत्येक वर्ष बॉलीवुड आयकोनिक एवार्ड, बॉलीवुड लिजेंड एवार्ड, नारी शक्ति सम्मान, राष्ट्रीय रत्न सम्मान और महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड का आयोजन भी पिछले कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं।
डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित सभी अवार्ड समारोह में उन शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी प्रतिभा के बदौलत अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य किया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!