कोल्हान विश्वविद्यालय की FYUGP परीक्षाएं स्थगित, नई तिथि घोषित
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक FYUGP दुसरा एवं छठा सेमेस्टर परीक्षा 2025 (NEP के तहत) से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यह परीक्षाएं पहले 2 मई 2026 को आयोजित होनी थीं, जिन्हें अब स्थगित कर दिया गया है

कोल्हान विश्वविद्यालय की FYUGP परीक्षाएं स्थगित, नई तिथि घोषित
चाईबासा — कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक FYUGP दुसरा एवं छठा सेमेस्टर परीक्षा 2025 (NEP के तहत) से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यह परीक्षाएं पहले 2 मई 2026 को आयोजित होनी थीं, जिन्हें अब स्थगित कर दिया गया है।
जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश के अनुसार 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा के लिए विभिन्न महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी कारण विश्वविद्यालय ने अपनी निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
जारी सूचना के अनुसार, इन परीक्षाओं की नई तिथि 12 मई 2026 निर्धारित की गई है।
परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:
FYUGP 2nd सेमेस्टर (सत्र 2024–28) के अंतर्गत SEC-2 (Communication Skills & Personality Development तथा News Writing and Reporting – Set 1) की परीक्षा 12 मई 2026 को प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक) आयोजित होगी।
FYUGP 6th सेमेस्टर (सत्र 2022–26) के अंतर्गत MJ-13 विषय की परीक्षा 12 मई 2026 को द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित ही रहेंगे तथा अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे इस सूचना को अपने स्तर पर छात्रों तक पहुंचाएं।




