Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कल्पनापुरी वार्ड संख्या 23 में विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया

एच.एन. सिंह के घर से राजेश सिंह के घर तक बनने वाली पक्की सड़क निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास वार्ड 23 के पार्षद अवधेश सिंह एवं डिप्टी मेयर अंकूर सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ

सरायकेला खरसावां- आदित्यपुर- आज कल्पनापुरी वार्ड संख्या 23 में विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया।
एच.एन. सिंह के घर से राजेश सिंह के घर तक बनने वाली पक्की सड़क निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास वार्ड 23 के पार्षद अवधेश सिंह एवं डिप्टी मेयर अंकूर सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पार्षद अवधेश सिंह ने कहा कि वार्ड 23 में विकास कार्य लगातार जारी है। जनता की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। सड़क, नाली, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है

वहीं डिप्टी मेयर अंकूर सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। कल्पनापुरी वार्ड 23 में यह सड़क निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और आने वाले समय में क्षेत्र का और तेज़ी से विकास किया जाएगा

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया तथा क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!