Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में जुटे झामुमो नेता और जनप्रतिनिधि, झारखंड की बेटी गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया को भव्य सम्मान

झारखंड में खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे रोजगार देने की घोषणा ने युवाओं में नया उत्साह भर दिया। इसी दिशा में जनप्रतिनिधि भी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में जुटे झामुमो नेता और जनप्रतिनिधि, झारखंड की बेटी गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया को भव्य सम्मान।

जमशेदपुर- झारखंड में खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे रोजगार देने की घोषणा ने युवाओं में नया उत्साह भर दिया। इसी दिशा में जनप्रतिनिधि भी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं सोमवार को भिलाई पहाड़ी निवासी झामुमो नेता सह पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने समाजसेवी सह जमशेदपुर 4 की जिला पार्षद प्रभावती दत्ता के साथ मिलकर एक सराहनीय पहल की। भीषण गर्मी के बावजूद दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्र से शहर का सफर तय कर वर्ष 2026 की मिस इंडिया एवं उत्तर प्रदेश के लखनऊ-बाराबंकी में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का नाम रोशन करने वाली श्रेया अधरजी के आवास पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर श्रेया को शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें नगद पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। जनप्रतिनिधियों ने उनके परिवार को भी सम्मानित करते हुए माता बीथिका और पिता अभिजीत को मिठाइयां, साड़ी तथा पैंट-शर्ट का कपड़ा भेंट किया। वहीं उनकी दादी को भी साड़ी देकर सम्मान प्रकट किया गया। मौके पर पिंटू दत्ता ने कहा राज्य में हेमंत सरकार की मंशा है हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उचित मंच और सम्मान मिले। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें पहचानने और सही दिशा देने की। उन्होंने यह भी कहा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए जनप्रतिनिधियों को सक्रिय रहना होगा। पिंटू दत्ता ने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आहवान करते हुए कहा वे अपने प्रदर्शन से झारखंड का नाम देश-विदेश में रोशन करें।वहीं जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने कहा श्रेया अधरजी जैसी प्रतिभाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। प्रभावती दत्ता ने कहा सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक प्रयास से ही खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया भविष्य में भी इस तरह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी रहेगा और झारखंड खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!