Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

केंद्र सरकार के विरोध में 21 मई 2026, दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे आमबागान मैदान, साकची से पदयात्रा निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा

कांग्रेस पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल देश के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांगपत्र सौंपेगा

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में आयोजित की गई।

बैठक में नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने तथा इसके कारण नीट परीक्षार्थी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख एवं आक्रोश व्यक्त किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार के विरोध में 21 मई 2026, दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे आमबागान मैदान, साकची से पदयात्रा निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल देश के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांगपत्र सौंपेगा
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
बैठक के अंत में कांग्रेसजनों ने कैंडल जला कर आत्महत्या करने वाले नीट परीक्षार्थी के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय यादव, प्रदेश सचिव रईस रिजवी छब्बन, प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, डाॅ परितोष सिंह, प्रदेश कोऑर्डिनेटर केके शुक्ला, सत्यम सिंह प्रदेश अध्यक्ष युथ इंटक, जिला उपाध्यक्ष राज किशोर यादव, मंजीत आनन्द, अंसार खान, अरुण कुमार सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, अजय मंडल, अमित श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, आशुतोष सिंह, बबलू नौसाद, सेवादल राजा सिंह राजपूत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा एवं अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन लखिंदर करुआ, अफसर इमाम, ऐ आर कैलाश, अतुल गुप्ता, सुनील प्रसाद, रंजन सिंह, शबाना परवीन, रश्मी निगार, ईशान पात्रा, आशीष ठाकुर, सन्नी सिंह, देबाशीष घोष, अली रजा खान, तनवीर खान, लक्की शर्मा, मुन्ना मिश्र, शिल्पी चक्रवर्ती, नोरेन डे, सुनीता ओझा, चन्द्रवती पाल, गुरूशरण सिंह, रंजीत सिंह, संतोष शर्मा, प्रताप यादव, विनोद यादव, दीपक यादव, प्रितपाल सिंह, अंसार खान, अजय मंडल, रूबी ठाकुर, रवि सिंह, कौशल प्रधान, संदीप मिश्र, बबलू नौशाद, कमलेश कुमार, निखिल कुमार तिवारी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित हुए। बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!