Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह के आवास पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह के आवास पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर- पूर्व छात्र नेता सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें वार्ड 22 के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह उपस्थित हुए एवं वार्ड संख्या 22 की पार्षद अंजू सिंह भी शामिल हुई. इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता संजीव सिंह बाबुआ, प्रकाश मेहता, संजीव सिंह थे. इस कार्यक्रम में इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं के जो छात्र-छात्राएं अपने क्लास में टॉप किए उन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मान किया गया साथ ही टीचर्स को भी सम्मानित किया गया. अजय सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं टीचर और उनके अभिभावकों को बहुत सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!