Uncategorized
काम से हटाने के विरोध में 27 मई को टीएमएच गेट पर धरना प्रदर्शन का घोषणा
वर्तमान टाटा मेन हॉस्पिटल टिनप्लेट में फार्मासिस्ट, एम्बुलेंस चालाक एवं अटेंडरों जो साफ-सफाई सेनिटेशन आदि का कार्य करते हैं ,जो की लगातार चलने वाले स्थाई प्रवृति के कार्य है । हमलोग लगभग 51 कर्मचारी 25 वर्षों से लगातार सेवा देते आ रहे हैं इस अस्पताल में मुख्य रूप से टिनप्लेट कारखाना में कार्य करने वाले स्थाई मजदूर एवं उनके परिवार के बीमार होने पर सेवा दिया जाता है । वर्तमान में टाटा मेन हॉस्पिटल अपने साथ इस टिनप्लेट हॉस्पिटल को भी अधिग्रहण कर लिया है

काम से हटाने के विरोध में 27 मई को टीएमएच गेट पर धरना प्रदर्शन का घोषणा

प्रबंधन हमें काम से हटाने का कार्यवाही करने लगा तब हम लोग इस मामला को टाटा मेन हॉस्पिटल महाप्रबंधक को पत्र लिखकर अनुरोध किए थे कि हमारे ऊपर जो काम से हटाने का विचार किया जा रहा है वह गलत है । इस तरह का कोई कार्यवाही नहीं किया जाए जिसका एक प्रति जमशेदपुर उपश्रमायुक्त को भी दिया गया है जो उपश्रमायुक्त के पास विचारथीन है ऐसी स्थिति में हमें कम से छटनी करने का नोटिस दिया जाना गैर कानूनी है । प्रेस वार्ता में मजदूरों ने निर्णय लिया है कि हमारे मांगों के समर्थन में TMH गेट के समक्ष दिनांक 27/05 /2026 दिन बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा । हमारा यह लड़ाई जीवन मरण का लड़ाई है हालांकि लंबे समय तक सेवा देने के बाद काम से हटा देने पर हम और हमारा परिवार जीवन जीने पूर्ण रूप से बेसहारा हो जाएंगे और परस्थिति में बाध्य होकर आत्महत्या करने को भी विवश हो जाएंगे



