Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जनगणना 2026 को लेकर केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति के लोग आदिवासी समाज के लोगों को करेंगे जागरूक और दिगभ्रमित करने वाले को करेंगे सामाजिक बहिष्कार

केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम की एक बैठक सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में जनगणना 2026 में आदिवासी समुदाय धर्म कॉलम (सरना/आदिवासी ) एवं जाति में अनुसूचित जनजाति दर्ज करने से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया

जनगणना 2026 को लेकर केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति के लोग आदिवासी समाज के लोगों को करेंगे जागरूक और दिगभ्रमित करने वाले को करेंगे सामाजिक बहिष्कार

जमशेदपुर – केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम की एक बैठक सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में जनगणना 2026 में आदिवासी समुदाय धर्म कॉलम (सरना/आदिवासी ) एवं जाति में अनुसूचित जनजाति दर्ज करने से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में विभिन्न आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जितने भी क्षेत्रीय कमिटी है जनगणना 2026 में लोगों को क्षेत्रीय स्तर पर जागरूक करेंगे एवं जगह जगह बैठक कर लोगों को जानकारी देंगे।
जो भी आदिवासी समुदाय के लोग समाज को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं उनको किसी भी सामाजिक कार्यक्रमो में आमंत्रित नहीं किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती शालू लकड़ा ने किया एवं संचालन उपेन्द्र बानरा ने किया । इस बैठक में मुख्य रूप से राकेश उरांव, नंदलाल पातर , डिबर पूर्ति, शालू लकड़ा, सोमेश्वर मुर्मू,,संतोष लकड़ा, डेमका सोय, शिवचरण बारी, सुरजा बास्के, दुर्गामनि गौईपाई, प्रेम आनंद सामद,डोमेन पूर्ति, प्रकाश कोया, लखींद्र लकड़ा, उपेन्द्र बानरा, सुखराम लकड़ा, राजन कुजुर, सोमा कोया आदि समाजसेवी उपस्थित थे । अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कोया ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!