जमशेदपुर ट्रक एवं टेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन एन एच 33 सरोवर हिल कॉन्फ्रेंस रूम मे किया गया
संस्था के संरक्षक सतबीर सिंह “सोमू”ने बढ़ते हुए डीजल की कीमत पर कंपनी को पत्र लिख कर भाड़ा बढोत्तरी के लिए कहा जाएगा नहीं तो ज़ोरदार आंदोलन होगा कंपनी मालिक के खिलाफ जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया

जमशेदपुर- आज हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर ट्रक एवं टेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन एन एच 33 सरोवर हिल कॉन्फ्रेंस रूम मे किया गया

इसमें 630 मेंबर की आने की संभावना थी परंतु लगभग 450 मेंबर एवं पदाधिकारी पहुंचे इसमें मुख्य रूप से महासचिव मनीष कुमार सिंह के द्वारा संगठन के उपलब्धियों को बताया गया एवं कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह के द्वारा दो वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया । संस्था के संरक्षक सतबीर सिंह “सोमू”ने बढ़ते हुए डीजल की कीमत पर कंपनी को पत्र लिख कर भाड़ा बढोत्तरी के लिए कहा जाएगा नहीं तो ज़ोरदार आंदोलन होगा कंपनी मालिक के खिलाफ जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया,

एवं अध्यक्ष जसवीर सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं दो वर्षों के कार्यकाल शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए आभार प्रकट किया गया मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारी का निम्नलिखित हैं।
मंच संचालन संयुक्त सचिव प्रदीप शर्मा एवं श्री अमित ने किया।
मंच पर संस्था के संरक्षक धनंजय राय, सतबीर सिंह “सोमू” अरुण सिंह एवं वीरेंद्र राय उपस्थित रहे।
संगठन के सदस्यों के द्वारा कई सुझावों को बताया गया जिसे आगे की कार्रवाई में सम्मिलित करने का आश्वासन महासचिव मनीष सिंह के द्वारा दिया गया।




