Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता, 336 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाकुलिया थाना क्षेत्र के बाजपयी कॉलोनी, नया बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

जमशेदपुर पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता, 336 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाकुलिया थाना क्षेत्र के बाजपयी कॉलोनी, नया बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

मामला चाकुलिया थाना कांड संख्या 31/2026 से जुड़ा है, जिसमें NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को लगातार सूचना मिल रही थी कि बाजपयी कॉलोनी निवासी महेश गागराई अपने घर से गांजा की पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचता है।

गुप्त सूचना के आधार पर 26 मई 2026 की दोपहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेश गागराई के घर पर छापा मारा, जहां से कुल 336 ग्राम गांजा, 810 रुपये नगद और गांजा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का डब्बा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी महेश गागराई, उम्र 45 वर्ष, पिता स्वर्गीय बैरांगी गागराई, निवासी बाजपयी कॉलोनी, नया बाजार, चाकुलिया को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी बाहर से गांजा खरीदकर अपने घर से ही छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बिक्री करता था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश कुमार, पुअनि कविन्द्र कुमार पोद्दार, सअनि पिताम्बर मंडल एवं सअनि उमाराम खलको शामिल रहे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!