Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की जनसमस्याओं को लेकर जदयू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज बिष्टुपुर में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों की ज्वलंत जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की जनसमस्याओं को लेकर जदयू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

जमशेदपुर – जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज बिष्टुपुर में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों की ज्वलंत जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से मानगो नगर निगम एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की सड़क की बदहाल स्थिति, साफ-सफाई, नाला सफाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, डोर टू डोर कचरा उठाव, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

इसके साथ ही मानगो क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि रोजाना घंटों लगने वाले जाम के कारण आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, मरीज, नौकरीपेशा लोग एवं आम नागरिक प्रतिदिन जाम में फंसने को मजबूर हैं।

बैठक में यह भी कहा गया कि हेल्मेट चेकिंग के नाम पर आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है तथा यातायात जांच के लिए गलत स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाए जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और घटनाएं बढ़ रही हैं।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से शीघ्र संपर्क स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलेगा।

बैठक में मुख्य रूप से जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, नीरज सिंह, आकाश शाह, प्रकाश कोया, उषा देवी, विकास साहनी, विनोद सिंह, संजीव सिंह, दिनेश कुमार, प्रवीण सिंह, मुश्ताक अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!