Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय – दिनेश कुमार

जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं। कल रात गोलमुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है। शहर में प्रतिदिन छिनतई, चोरी, लूट, रंगदारी और गोलीबारी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। आम नागरिक अपने घरों से निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं

जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय – दिनेश कुमार

जमशेदपुर- जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं। कल रात गोलमुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है। शहर में प्रतिदिन छिनतई, चोरी, लूट, रंगदारी और गोलीबारी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। आम नागरिक अपने घरों से निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था संभालने में असफल हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। गोलमुरी में पेट्रोलिंग नाम की चीज नहीं रह गई है, उगाहाई और दोहन पर ध्यान ज्यादा केंद्रित हो गया है, उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि शहर में बढ़ते अपराध पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित हो तथा पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भाजपा जनहित में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!