Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में डाक विभाग का जागरूकता शिविर संपन्न, डाक जीवन बीमा और आधार अपडेट को लेकर दिखा भारी उत्साह

भारतीय डाक विभाग (सिंहभूम मंडल) द्वारा आज जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के कर्मचारियों और शिक्षकों को डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं से रूबरू कराना था

जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में डाक विभाग का जागरूकता शिविर संपन्न, डाक जीवन बीमा और आधार अपडेट को लेकर दिखा भारी उत्साह

जमशेदपुर- भारतीय डाक विभाग (सिंहभूम मंडल) द्वारा आज जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के कर्मचारियों और शिक्षकों को डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं से रूबरू कराना था।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260529-WA0247-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-186
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे और डॉ. अंतरा कुमारी सहित भारी संख्या में शिक्षिकेतर व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान डाक सहायक उमा शंकर प्रसाद और निशांत कुमार ने डाक विभाग के अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स, बचत योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

इन सेवाओं के प्रति दिखा जबरदस्त रुझान:
​डाक जीवन बीमा (PLI): शिविर में मौजूद कर्मचारियों ने डाक जीवन बीमा के प्रति सबसे अधिक रुचि दिखाई और जल्द से जल्द इससे जुड़ने की सहमति जताई।
​बचत योजनाएं: कई कर्मचारियों ने डाकघर की सुरक्षित और उच्च ब्याज वाली बचत योजनाओं में निवेश की इच्छा व्यक्त की।

पासपोर्ट और नागरिक सेवाएं: कुछ कर्मचारियों ने डाकघर के माध्यम से पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को समझा और आवेदन की इच्छा जताई।
​आधार अपडेशन: कार्यक्रम में मौजूद लगभग सभी लोगों ने अपने आधार कार्ड को अपडेट कराने में गहरी रुचि दिखाई।
​इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे ने डाक विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के ज्ञानवर्धक शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया और विशेष रूप से कॉलेज परिसर में ही एक ‘विशेष आधार कैंप’ लगाने का आग्रह किया ताकि सभी कर्मचारी व छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!