Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के सोनारी स्थित डोबो पुलिया में जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद खीरू महतो का भव्य स्वागत किया गया

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर तथा गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि राज्यसभा सांसद खीरू महतो लगातार जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं

जमशेदपुर- जमशेदपुर के सोनारी स्थित डोबो पुलिया में जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद खीरू महतो का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर तथा गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि राज्यसभा सांसद खीरू महतो लगातार जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!