Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने डिमना बस्ती उलीडीह में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत उलीडीह क्षेत्र में सांसद निधि से स्वीकृत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया

जमशेदपुर- जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने डिमना बस्ती उलीडीह में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत उलीडीह क्षेत्र में सांसद निधि से स्वीकृत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

• उलीडीह डिमना बस्ती के अंतर्गत राजू शर्मा के घर से लेकर सोनू चौधरी के घर तक सांसद निधि से स्वीकृत नाली में ढक्कन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।
• ​उलीडीह की साधु कॉलोनी में एन. एन. महतो के घर से अशोक महतो के घर तक एवं मुकेश प्रभात के घर से लघुराम महतो के घर के आगे तक पेवर्स ब्लॉक पथ (सड़क) निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस पथ के बनने से स्थानीय लोगों को जलजमाव और कीचड़ से मुक्ति मिलेगी।
​इस अवसर पर स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों की मांग पर इन योजनाओं को सांसद निधि से स्वीकृति दी गई है।



लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या से जूझ रहे उलीडीह और डिमना बस्ती के ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सांसद महोदय का आभार व्यक्त किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने सांसद जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!