Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने और लोगों को बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है

पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद राशि, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद की है

जमशेदपुर- जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने और लोगों को बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद राशि, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को मध्यरात्रि में गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर रोड स्थित बस्ती क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों को बहलाकर और झांसा देकर उनसे पैसे की ठगी भी की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कदमा थाना पुलिस द्वारा छापेमारी टीम का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल आठ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 35 हजार 520 रुपये नगद, सात मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त एक रस्सी बरामद की गई। सभी बरामद सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया है
इस मामले में कदमा थाना में कांड संख्या 48/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 292/318(4)/3(5) एवं बंगाल जुआ अधिनियम 1867 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
राजन गुप्ता उर्फ राजन
राजेश कुमार तुरहा उर्फ बड़कू
गोविंद कुमार साह
दीपक कुमार उर्फ दीपु
बंटी कुमार गुप्ता
बंटी कुमार तुरहा उर्फ लल्लन
सुखदेव सिंह
ललन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
छापेमारी अभियान का नेतृत्व पुनी सह थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने किया। टीम में पुअनि दीपक कुमार महतो, धनंजय पासवान, भोला राणा, रामदेव रविदास समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
कदमा थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!