Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में एग्रिको हेल्थ क्लब द्वारा 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया

समर कैंप में डेमो का प्रदर्शन किया गया। अब तक बच्चों ने जो कुछ सीखा है, वह अभिभावकों एवं संस्था के सदस्यों के बीच प्रस्तुत किया

जमशेदपुर- जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में एग्रिको हेल्थ क्लब द्वारा 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है।

आज समर कैंप में डेमो का प्रदर्शन किया गया। अब तक बच्चों ने जो कुछ सीखा है, वह अभिभावकों एवं संस्था के सदस्यों के बीच प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि एग्रिको हेल्थ क्लब के सदस्यों द्वारा इस समर कैंप में 500 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। यह क्लब दुर्गापूजा एवं काली पूजा भी आयोजित करता है। इनका प्रयास है कि एग्रिको मैदान हम ठीक कैसे करें? शासन प्रशासन से कोई मदद नहीं मिलती है। वह चाहते हैं कि इस मैदान को खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस मैदान में बहुत सारे शादी पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। इससे मैदान खराब हो जाता है। यहां पर खेल का मैदान रहने से बच्चों को विशेष फायदा होगा

वही एग्रिको हेल्थ क्लब के महासचिव सनोत सिंह ने कहा कि आज हमने डेमो डे आयोजित किया है। 15 दिनों में बच्चों ने क्या बेसिक चीज सीखी है और उनकी रुचि जो जगी है, उसे इन लोगों ने प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि यहां पर सभी लोगों को नि:शुल्क 15 दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज के जो गरीब बच्चे हैं, वह भी अमीर बच्चों की बराबरी कर सके।

कल पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा और परसों एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर लोग मस्ती करेंगे और रात्रि का भोजन करेंगे।

वहीं आर्चरी कोच ने बताया कि वह नेशनल तक खेली है। यहां पर उन्होंने बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया है। वह चाहती है कि झारखंड सरकार भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष सुविधा प्रदान करें।
उनका कहना था कि दीपिका कुमारी और कोमालिका बारी सब इसी झारखंड के खिलाड़ी हैं। आज इन्होंने ओलंपिक में जाकर देश का नाम रोशन किया है।

वही कोच नागेंद्र लाल शुक्ल ने बताया है कि यहां पर स्टेट लेवल से लेकर नेशनल लेवल के प्लेयर कोचिंग दे रहे हैं। जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो खो, ताइकमांडो, हैंडबॉल, बॉक्सिंग आदि का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
अगर इस तरह का प्रशिक्षण बच्चों, युवाओं को मिलता रहे, तो यह सब लोग नशीली पदार्थ से हमेशा दूर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!