Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन द्वारा 11 मई से समर कैंप का आयोजन किया गया है, जो 25 मई तक चलेगा

इस एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से हम लोग इस तरह का कैंप आयोजन कर रहे हैं और यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। यहां पर हमारे स्टेट लेवल के 50 कोच बच्चों और उसके अभिभावकों को तरह-तरह के खेल योग आदि सीखा रहे है। साथ ही साथ फन का भी आयोजन किया गया है

जमशेदपुर- जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन द्वारा 11 मई से समर कैंप का आयोजन किया गया है, जो 25 मई तक चलेगा


इस एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से हम लोग इस तरह का कैंप आयोजन कर रहे हैं और यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। यहां पर हमारे स्टेट लेवल के 50 कोच बच्चों और उसके अभिभावकों को तरह-तरह के खेल योग आदि सीखा रहे है। साथ ही साथ फन का भी आयोजन किया गया है।

आज एग्रिको मैदान में रेन डांस का आयोजन किया गया है और सभी लोगों के लिए छोला भटूरा और ओ आर एस ड्रिंक का इंतजाम किया गया है।


इससे पहले हमने सूर्य मंदिर में स्विमिंग पूल में बच्चों के लिए इंतजाम किया था। जिसमें नाश्ते के रूप में 1400 लोगों को दोसा दिया गया।


इस कैंप में कुल 558 बच्चे भाग ले रहे हैं। इसके साथ अभिभावक भी आ रहे हैं। इस कैंप का यह 14 वां साल है।
उन्होंने बताया कि जो बच्चे यहां पर तरह-तरह के खेल और हुनर सीखे हैं, वह 24 मई को अपना डेमो सभी लोगों के सामने देंगे।
वहीं एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन के महासचिव सनोत सिंह ने बताया कि और सब जगह लोगों से समर कैंप का शुल्क लिया जाता है, जिसके कारण गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे इससे वंचित हो जाते हैं। इसी को देखते हुए हम लोगों ने नि:शुल्क 15 दिनों का कैंप आयोजित किया है। यहां पर संस्कृत श्लोक, कविता, कहानी, खेल, मस्ती सभी का आयोजन किए हैं। यहां पर बच्चे और अभिभावक जो भी है, सभी पूरी तरह से मस्ती करते हैं। बहुत कुछ सीखते हैं, समझते हैं।
अंतिम दिन जो बच्चे फर्स्ट, सेकंड, थर्ड किए हैं विभिन्न खेलों और कार्यक्रमों में, उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं कबड्डी की कोच सुमी सिंह ने बताया कि यहां पर बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं। चाहे खेल हो, अनुशासन हो या मस्ती करना हो। हम लोगों को भी यहां सीखाने में काफी अच्छा लगता है।
वहीं सुष्मिता प्रधान, रिंकू कुमारी जैसी महिलाओं ने बताया कि यहां पर हम लोग 2 घंटे तक रेन डांस किया और भी करेंगे। बहुत मजा आ रहा है। यहां पर हम लोग योग भी करते हैं। तरह-तरह के खेल हम लोग लोगों के लिए आयोजन किया जाता है।
इन लोगों ने बताया कि हम पहली बार आए हैं, किसी ने बताया कि हम पहले से आ रहे हैं। यहां पर कई लोगों से हमारा परिचय हुआ है। एक सर्कल तैयार हुआ है।
अंतिम दिन डीजे के धुन पर सभी लोग मस्ती करेंगे। एक बड़ा सा भव्य कार्यक्रम आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा और साथ ही साथ रात्रि भोजन की भी व्यवस्था रहेगी।
वहीं समर कैंप में भाग लेने वाली एक बच्ची ने बताया कि यहां पर उन्होंने फुटबॉल, कराते आदि खेलों में हिस्सा लिया। आज रेन डांस का मजा भी लिया। गर्मी की छुट्टी में बहुत ही मजा आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!