जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट के पास शनिवार सुबह खरकई नदी से एक अज्ञात किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई
युवक नहाने के दौरान नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई, मृतक की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. जानकारी के अनुसार सुबह कुछ लोग खरकाई नदी में स्नान करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर नदी में तैर रहे एक किशोर पर पड़ी. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाला और किनारे लाकर बचाने का प्रयास किया, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब किशोर को नदी से बाहर निकाला गया तब उसकी सांस चल रही थी. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई
जमशेदपुर- जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट के पास शनिवार सुबह खरकई नदी से एक अज्ञात किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई
युवक नहाने के दौरान नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई, मृतक की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. जानकारी के अनुसार सुबह कुछ लोग खरकाई नदी में स्नान करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर नदी में तैर रहे एक किशोर पर पड़ी. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाला और किनारे लाकर बचाने का प्रयास किया, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब किशोर को नदी से बाहर निकाला गया तब उसकी सांस चल रही थी.
आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. उसके पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किशोर कहां का रहने वाला था और किन परिस्थितियों में नदी तक पहुंचा. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. अज्ञात किशोर की पहचान नहीं होने और घटना की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं होने के कारण मामला रहस्य बना हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है




