Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर डाक कर्मियों में भरा गया ऊर्जा का संचार अभ्युदय कार्यक्रम में लक्ष्य प्राप्ति का लिया गया संकल्प

सिंहभूम डाक मंडल की ओर से सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बुधवार को 'मोटिवेशनल एवं टार्गेट इनिशिएटिव' के तहत अभ्युदय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए डाक विभाग ने आगामी पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) और बचत बैंक योजनाओं (POSB) के लक्ष्यों को भेदने के लिए अपनी रणनीति साझा की और कर्मियों का उत्साहवर्धन किया

जमशेदपुर डाक कर्मियों में भरा गया ऊर्जा का संचार अभ्युदय कार्यक्रम में लक्ष्य प्राप्ति का लिया गया संकल्प


जमशेदपुर- सिंहभूम डाक मंडल की ओर से सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बुधवार को ‘मोटिवेशनल एवं टार्गेट इनिशिएटिव’ के तहत अभ्युदय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए डाक विभाग ने आगामी पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) और बचत बैंक योजनाओं (POSB) के लक्ष्यों को भेदने के लिए अपनी रणनीति साझा की और कर्मियों का उत्साहवर्धन किया


परंपरा और आधुनिकता का संगम: CPMG संजीव रंजन
समारोह का उद्घाटन झारखंड परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल (CPMG) श्री संजीव रंजन और डाक निदेशक श्री आर. वी. चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में श्री रंजन ने कहा कि माननीय केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के मार्गदर्शन में इंडिया पोस्ट अब एक आधुनिक, एकीकृत और ग्राहक-केंद्रित संगठन बन चुका है। उन्होंने जोर दिया कि डाक विभाग को केवल चिट्ठी-पत्री तक सीमित न रहकर पार्सल और डाक सेवा को राजस्व का मुख्य स्रोत बनाना होगा।

वित्तीय समावेशन पर जोर
डाक निदेशक आर. वी. चौधरी ने ‘डाक सेवा, जन सेवा’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वित्तीय समावेशन में डाक विभाग की भूमिका अहम है। उन्होंने ‘डाक सखी’, ‘बीमा ग्राम’ और ‘डाकिया आपके द्वार’ जैसी योजनाओं के माध्यम से हर घर तक बैंकिंग और बीमा सेवाएं पहुँचाने का आहवान किया।
सम्मान से बढ़ा मनोबल
कार्यक्रम के दौरान पिछले सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंच पर वरीय डाक अधीक्षक उदयभान सिंह, उप मंडलीय प्रबंधक अमित कुमार, वरिष्ठ पोस्टमास्टर सुधीर कुमार और उप डाक अधीक्षक बिस्वजीत राय भी उपस्थित थे। अंत में, सभी कर्मियों ने सामूहिक शपथ ली कि वे आगामी अभियान को ऐतिहासिक बनाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!