Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जल संकट एवं बिजली समस्या को लेकर 7 मई को उपायुक्त कार्यालय घेराव में भारी संख्या में शामिल होगे भाजपा सुंदर नगर मंडल के कार्यकर्ता मीरा मुंडा

जमशेदपुर 6 मई भाजपा सुंदर नगर मंडल की बैठक परसुडीह लोकनाथ भवन में मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में हुई

जल संकट एवं बिजली समस्या को लेकर 7 मई को उपायुक्त कार्यालय घेराव में भारी संख्या में शामिल होगे भाजपा सुंदर नगर मंडल के कार्यकर्ता मीरा मुंडा

जमशेदपुर 6 मई भाजपा सुंदर नगर मंडल की बैठक परसुडीह लोकनाथ भवन में मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में हुई

बैठक में जिला भाजपा नेता एवं सुंदरनगर मंडल के प्रभारी सुबोध झा ने‌ प्रदेश नेतृत्व द्वारा ‌ घोषित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए। ‌ जल संकट एवं बिजली कटौती को लेकर 7 तारीख को जिला भाजपा द्वारा उपायुक्त कार्यालय घेराव में भारी से भारी संख्या के साथ प्रातः 10:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचना है सुबोध झा ने कहा कि बागबेड़ा एवं छोटागोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है 2 लाख 25000 हजार जनता 11 वर्षों से बूंद बूंद पानी को तरस रही है भारत सरकार और वर्ल्ड बैंक के करोड़ों रुपए का गबन हो चुका है मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र में पानी और बिजली की कहां-कहां क्या समस्याएं हैं उसकी पूरी सूची जिला भाजपा को सौंप दी है
बैठक में अपना विचार रखते हुए पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ‌ ने जिला एवं मंडल के नए पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई दिए एवं उन्होंने बताया हमारे समय बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास हुआ और आज तक लंबित है जिला भाजपा के द्वारा जो निर्णय लिया गया है हम सभी भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता हजारों हजार की संख्या में जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे और जब तक बागबेड़ा बेहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना धरातल पर नहीं आती है जोरदार तरीके से आंदोलन जारी रहेगा जिस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ता बंगाल में भाजपा सरकार बनाने के लिए जोरदार तरीके से प्रयास किया और सफल हुए इस प्रकार से झारखंड में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस कि भ्रष्टाचार सरकार को उखाड़ फेंकना है। भाजपा की नेत्री पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने कहा कि वर्षों से आंदोलनकारी जिला भाजपा नेता सुबोध झा वर्षों से क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए लड़ाई लड़ते आ रहे हैं इस बार भाजपा इस योजना को धरातल पर उतार कर रहेगी और सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दिए। भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र राय जिला उपाध्यक्ष रूबी झा जिला परिषद की सदस्य कुसुम पूर्ति भाजपा जिला के मंत्री तन्मय झा रीना सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य राणा डे ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया
‌भाजपा सुंदरनगर मंडल के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने जिला से आए सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों ‌ मंडल प्रभारी एवं सुंदर नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी को अंग वस्त्र एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपायुक्त कार्यालय प्रदर्शन मैं भाग लेने को कहा। बैठक का संचालक युवा मोर्चा प्रदेश के कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी ने किया धन्यवाद ज्ञापन मंडल के महामंत्री ईश्वर सोरेन ने किया
बैठक में उपरोक्त सभी लोगों के साथ संजीत चौरसिया सोमनाथ चक्रवर्ती भारती देवी अनीता सिंह सरिता टुडू रानाडे प्रदीप मुखर्जी बांके बिहारी सिंह बांके बिहारी सिंह संतोष प्रजापति एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे उक्त जानकारी अमित मिश्रा अध्यक्ष भाजपा सुंदर नगर मंडल ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!