Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जिला परिषद सदस्य संख्या-9, पूर्वी सिंहभूम की सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है

ज्ञापन में परसुडीह, हलुदबनी, हरहरगुट्टू, सोमाय झोपड़ी एवं करनडीह क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को जल्द समाधान कराने की मांग की गई है

जमशेदपुर – जिला परिषद सदस्य संख्या-9, पूर्वी सिंहभूम की सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260514-WA0217-300×135.jpg" alt="" width="300" height="135" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1667
ज्ञापन में परसुडीह, हलुदबनी, हरहरगुट्टू, सोमाय झोपड़ी एवं करनडीह क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को जल्द समाधान कराने की मांग की गई है।

उन्होंने बताया कि कई इलाकों में बिजली पोल, ट्रांसफॉर्मर एवं हाई वोल्टेज केबल की भारी कमी के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परसुडीह तिलकागढ़ लोहार बस्ती में 5 बिजली पोल, राजेंद्र नगर बनजी लकड़ी टाल के समीप नया 100 केवी ट्रांसफॉर्मर एवं 6 पोल लगाने की मांग की गई है।

वहीं बनारसी टोला, कोचाकुली सरकारी स्कूल के सामने, डोमान सिंह कॉलोनी तथा दुखुटोला क्षेत्र में भी नए बिजली पोल लगाने की आवश्यकता बताई गई है।
इसके अलावा हरहरगुट्टू नया बस्ती एवं सोमायझोपड़ी में 100 केवी ट्रांसफॉर्मर की जगह 200 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गई है। हरहरगुट्टू नया बस्ती से बड़ा तालाब तक 11000 वोल्ट केबल बिछाने की भी मांग रखी गई है।
पूर्णिमा मल्लिक ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए जनहित में आवश्यक कार्य कराने की मांग की है।
उत्तरी घाघीडीह पंचायत अन्तर्गत हरहरगुटुटु काली मंदिर प्रांगण पर आज 200 के वी का ट्रांसफरमर का उदघाटन किया गया पहले 100 के वी का ट्रांसफॉर्मर लगे होने से स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था छोटे भाई बिट्टू साहु,अभिषेक एवं संदीप द्वारा लगातार सूचना दिया जा रहा था जिला परिषद सदस्य पूणिॅमा मल्लिक के प्रयास से लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!