Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर महाराष्ट्र प्रवास पर है। झारखंड महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में समिति के शिष्टमंडल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत विधायक शशिभूषण मेहता शामिल हैं। दौरे के दौरान समिति द्वारा महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न आयामों, योजनाओं एवं कार्यप्रणालियों का गहन अध्ययन किया जा रहा है

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

जमशेदपुर- झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर महाराष्ट्र प्रवास पर है। झारखंड महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में समिति के शिष्टमंडल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत विधायक शशिभूषण मेहता शामिल हैं। दौरे के दौरान समिति द्वारा महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न आयामों, योजनाओं एवं कार्यप्रणालियों का गहन अध्ययन किया जा रहा है

अध्ययन दौरे के क्रम में समिति के सदस्यों ने महाराष्ट्र विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की एवं महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। श्री नार्वेकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, बच्चों के सर्वांगीण विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बजट प्रबंधन एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श की गई। दोनों राज्यों के अनुभवों एवं योजनाओं के आदान-प्रदान से समिति के सदस्यों को नई जानकारियां एवं बेहतर कार्यपद्धति को समझने का अवसर मिला।

प्रवास के दौरान शिष्टमंडल ने मुंबई के बांद्रा स्थित श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ के निर्माण केंद्र का भी दौरा किया। यहां महिलाओं द्वारा संचालित आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन के इस मॉडल की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा गया। विधायक पूर्णिमा साहू ने संस्था के संचालकों को लौहनगरी जमशेदपुर में भी लिज्जत पापड़ की शाखा प्रारंभ करने हेतु आमंत्रित किया, जिससे वहां की महिलाओं को भी रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। समिति ने मुंबई स्थित लोकभवन का भी भ्रमण किया। इस दौरान परिसर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इसके अतिरिक्त, समिति के सदस्यों ने कामकाजी महिलाओं के लिए संचालित महिला हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बाहर से आकर कार्य करने वाली महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, आवासीय प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। विधायक पूर्णिमा साहू ने महिलाओं की सुरक्षा एवं बच्चों में कुपोषण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही संस्था स्नेहा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और उनके कार्यों की जानकारी ली। महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिष्टमंडल ने 135 वर्षों से संचालित महाराष्ट्र के प्रसिद्ध डब्बावाला टिफिन डिलीवरी सिस्टम की कार्यप्रणाली का भी अध्ययन किया।

दौरे की शुरुआत मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन एवं पूजन के साथ हुई। वहीं, प्रवास के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने सपरिवार महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि महाराष्ट्र अध्ययन दौरे में अब तक का अनुभव अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी रहा है। महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को गहराई से समझने एवं कई नई कार्यप्रणालियों को जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में महिला एवं बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर टाटा प्रबंधन के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए बेहतर पहल सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!