Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न, 93 परीक्षा केंद्रों में 19962 परीक्षार्थी हुए शामिल

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झारखंड पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न, 93 परीक्षा केंद्रों में 19962 परीक्षार्थी हुए शामिल

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जमशेदपुर- झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा आज जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 39265 परीक्षार्थियों में से परीक्षा में 19962 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

परीक्षा के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा दयानन्द पब्लिक स्कूल, राजेंद्र विद्यालय, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल व अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित किया गया। सभी केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराया गया तथा कदाचार पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की गई। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षकों के समन्वित प्रयास की सराहना की।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर सघन जांच (फ्रिस्किंग), मेटल डिटेक्टर के माध्यम से जांच एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु दण्डाधिकारी, पुलिस बल एवं उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति कर व्यापक व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर समयबद्ध तरीके से प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण एवं संकलन सुनिश्चित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!