Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखण्ड में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल, अपराधियों के हौसले बुलंद – राम सिंह मुंडा

भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश एसटी मोर्चा के नेता राम सिंह मुंडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए झारखण्ड की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में पुलिस प्रशासन पूरी तरह बेलगाम हो चुका है तथा अपराधी बेखौफ होकर लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राज्य में आम नागरिक, महिलाएं एवं बेटियां स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं

जमशेदपुर – झारखण्ड में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल, अपराधियों के हौसले बुलंद – राम सिंह मुंडा

भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश एसटी मोर्चा के नेता राम सिंह मुंडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए झारखण्ड की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में पुलिस प्रशासन पूरी तरह बेलगाम हो चुका है तथा अपराधी बेखौफ होकर लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राज्य में आम नागरिक, महिलाएं एवं बेटियां स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
श्री मुंडा ने परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में देर रात घटित एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दर्दनाक एवं मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परिस्थिति एवं घटनास्थल की स्थिति को देखने से प्रतीत होता है कि अपराधियों द्वारा पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी, लेकिन इस प्रकार की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा, अवैध महुआ शराब एवं नकली अंग्रेजी शराब जैसे नशे के कारोबार में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में युवा वर्ग आ रहा है। नशे के कारण चोरी, छिनतई, मारपीट, महिलाओं के साथ अपराध एवं हत्या जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
श्री मुंडा ने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हेलमेट जांच अभियान चलाने में जितनी तत्परता दिखाता है, उतनी गंभीरता नागरिकों की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण में क्यों नहीं दिखाई देती? यदि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती एवं सख्त निगरानी होती, तो संभवतः ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से अविलंब कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोर सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित हो सके।
श्री राम सिंह मुंडा ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि
परसुडीह एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए क्षेत्र में रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग एवं गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाए प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जाए उक्त जानकारी राम सिंह मुंडा बीजेपी नेता झारखण्ड प्रदेश ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!