Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड के लिए गर्व की खबर है सरायकेला-खरसावां जिले की बेटी शांभवी तिवारी ने ICSE 2026 की बायो साइंस परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल कर देश में टॉप किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे राज्य में खुशी की लहर है

सरायकेला-खरसावां जिले की रहने वाली शांभवी तिवारी ने अपनी मेहनत और लगन से देशभर में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। साधारण सी दिखने वाली शांभवी की प्रतिभा असाधारण है। उन्हें न सोशल मीडिया का शौक है और न ही मोबाइल में समय बिताना पसंद… पढ़ाई ही उनका जुनून है, और इसी जुनून ने उन्हें देश का टॉपर बना दिया

झारखंड के लिए गर्व की खबर है सरायकेला-खरसावां जिले की बेटी शांभवी तिवारी ने ICSE 2026 की बायो साइंस परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल कर देश में टॉप किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे राज्य में खुशी की लहर है

सरायकेला खरसावां- सरायकेला-खरसावां जिले की रहने वाली शांभवी तिवारी ने अपनी मेहनत और लगन से देशभर में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। साधारण सी दिखने वाली शांभवी की प्रतिभा असाधारण है। उन्हें न सोशल मीडिया का शौक है और न ही मोबाइल में समय बिताना पसंद… पढ़ाई ही उनका जुनून है, और इसी जुनून ने उन्हें देश का टॉपर बना दिया।

शांभवी जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता राजेश रमण आकाशवाणी जमशेदपुर में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता निभा सिन्हा सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल, बिष्टुपुर में फिजिक्स की शिक्षिका हैं। परिवार को उनकी सफलता पर भरोसा तो था, लेकिन इतने शानदार परिणाम ने सभी को भावुक कर दिया।

शांभवी तिवारी ने बताया कि मैंने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और शिक्षकों द्वारा दिए गए हर टास्क को पूरा किया। कभी निराश नहीं होना चाहिए, मेहनत करते रहना चाहिए… सफलता जरूर मिलती है
शांभवी का सपना एक सफल डॉक्टर बनने का है और वह उसी लक्ष्य को लेकर दिन-रात मेहनत कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ सरायकेला-खरसावां बल्कि जमशेदपुर और पूरे झारखंड का नाम देशभर में रोशन कर दिया है।
शांभवी का परिवार आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 17 में रहता है और उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में जश्न का माहौल है।

शांभवी तिवारी की यह सफलता लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है… जो यह बताती है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर सपना साकार किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!