Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बेरमो के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय इंटक के पूर्व महासचिव स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह श्रमिक एकता और अधिकारों के प्रतीक थे

वे मजदूरों की आवाज़ और श्रमिक हितों के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने अपने संघर्ष, नेतृत्व और समर्पण से श्रमिक समाज के अधिकारों की रक्षा करते हुए हमेशा मजदूर वर्ग को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उनका योगदान सदैव श्रमिक आंदोलन में अमिट रहेगा। साथ ही साथ दो मिनट का मौन धारण करके एवं तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई

जमशेदपुर- आज टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि झारखंड इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बेरमो के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय इंटक के पूर्व महासचिव स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह श्रमिक एकता और अधिकारों के प्रतीक थे, वे मजदूरों की आवाज़ और श्रमिक हितों के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने अपने संघर्ष, नेतृत्व और समर्पण से श्रमिक समाज के अधिकारों की रक्षा करते हुए हमेशा मजदूर वर्ग को एक नई दिशा देने का कार्य किया।

उनका योगदान सदैव श्रमिक आंदोलन में अमिट रहेगा। साथ ही साथ दो मिनट का मौन धारण करके एवं तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई साथ ही साथ टाटा टिनप्लेट यूनियन एडुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी जेम्स डेविस को भी याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई इसके उपरांत यूनियन के आय व्यय एवं सावधि खातों की जानकारी कार्यकारिणी के सदस्यों के दी गई एवं उसे सर्वसम्मति से पास किया गया कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा प्रमुख मुद्दे जो बैठक में उठाए गए सबसे महत्वपूर्ण ग्रेड से संबंधित था कार्यकारिणी के सदस्य ने जल्द से जल्द एक सम्मानजनक ग्रेड जो कि 20000 से 25000 तक टाटा स्टील की तर्ज पर होना चाहिए की मांग की एवं अन्य मुद्दे इस प्रकार थे
1. कंपनी में सभी डिपार्टमेंट में मैनपावर की समस्या चल रही है उसे जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए और टाटा स्टील लिमिटेड टिनप्लेट डिवीजन के अंतर्गत कर्मचारी पुत्रों की भर्ती होनी चाहिए
2.दस नंबर बस्ती में रह रहे कर्मचारियों को मिले घरों में पानी एवं बिजली के सिक्युरिटी मनी को वापस एवं बंद करने की सुविधा की मांग की गई
3. टाटा स्टील लिमिटेड के अनुसार ही टिनप्लेट डिवीजन का भी ग्रेड रिविज़न होना चाहिए जिसमें डी ए पॉइंट , प्रमोशन , इंक्रीमेंट आदि पर टाटा स्टील के ग्रेड की तरह बढ़ोतरी होनी चाहिए
5. सी आर एम 3 के आने पर इनसेंटिव बोनस पर विचार करने को कहा गया साथी साथ ग्रेड मर्ज होने की बात की गई और उसे ग्रेड में वन टाइम बेनिफिट की बात की गई नाइट शिफ्ट एलाउंस आदि में बढ़ोतरी की बात कही गई कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के दो बच्चों को नौकरी मिलनी चाहिए l
6. टिनप्लेट टाउनशिप में पानी की असुविधा एवं पावर कट पर काफी दुख प्रकट किया गया पहले प्रबंधन के द्वारा जगह-जगह दवा का छिड़काव किया जाता था साफ सफाई की जाती थी लेकिन अब उसे छिड़काव के लिए जुस्को के द्वारा पैसा चार्ज किया जाता है जो नहीं करना चाहिए साथी
7 अ. कंपनी क्वार्टर के बाथरूम में कॉमेड बैठाया जाए एवं क्वार्टर पर बड़ा गेट लगाने की सुविधा को दिया जाए
7 ब. यूनियन कमेटी मेंबर को टी एम एच जाने पर उन्हें आई डी कार्ड की व्यवस्था की जाए
8. टाटा टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड भर्ती होने पर कर्मचारी की सदस्यता टिनप्लेट यूनियन के द्वारा होनी चाहिए
9. टिनप्लेट अस्पताल में भी कैंटीन की सुविधा होनी चाहिए और अस्पताल एवं सिक्योरिटी विभाग के सभी कर्मचारियों को यूनिफॉर्म जल्द मिलना चाहिए
10. कंपनी द्वारा अलॉटमेंट हुए क्वार्टरों में पानी के टंकी की व्यवस्था प्रबंधन को करनी चाहिए
11. एन एस 9 के बाद एन एस 12 तक के ग्रेड को बढ़ाना चाहिए
12. ग्रेड नहीं होने के की कारण कर्मचारियों में काफी दिखते हो रही है ग्रेड रिविजन में कम से कम 20000 पेमेंट स्लिप में बनना चाहिए
13. मैन पावर की कमी के चलते प्लांट में कर्मचारी कैंटीन भी नहीं जा पा रहे हैं छुट्टी भी नहीं मिल रही है
14. कंपनी में प्लांट में कई एक्जीक्यूटिव ग्रेड के साथी दस वर्षों से एक ही डिपार्टमेंट में है और राजनीति करते हैं उनका ट्रांसफर होना चाहिए

इस सभा में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट जगजीत सिंह, सहायक सचिव संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा, कार्य कारिणी के सदस्य मुन्ना खान, कलाम नबी खान, राकेश कुमार दिलबागी, सुजीत कुमार दास, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह ,नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, पी रवि शंकर, अमरजीत सिंह, श्री मति मिट्ठू दत्ता, अभयानन्द कुमार, अंकित कुमार सिंह, जयपाल सिंह, चंदन कुमार तिवारी, विशाल कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे l अंत में कार्यकारिणी के सदस्य पी रवि शंकर को अवकाश प्राप्त करने उपरांत उन्हें विदाई दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!